गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिव्यांगों को बस किराये में मिलेगी छूट

भोपाल : मध्यप्रदेश में दिव्यांगों को बस किराये में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने प्रदेश की सभी बस सेवाओं में दिव्यांग व्यक्तियों को 50 प्रतिशत छूट देने के निर्देश दिये हैं। दिव्यांग व्यक्ति को यह छूट यूनीक डिसऐबिलिटीज आई.डी. (यूडीआईडी) कार्ड दिखाने पर मिलेगी। इस संबंध में परिवहन आयुक्त ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश दे दिये हैं।
बताया गया है कि दिव्यांग व्यक्ति को दिव्यांगजन सक्षम प्राधिकारी के प्रमाणपत्र के रूप में केन्द्र या राज्य शासन द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड प्रस्तुत करने पर किराये में छूट का लाभ मिलेगा। केन्द्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा यूडीआईडी प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसके तहत दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड दिये जा रहे हैं। इसके माध्यम से दिव्यांग केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *