गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा

काशीपुर/नैनीताल : उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर महिला के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नशे की हालत में हवश मिटाने में असफल रहने पर महिला की हत्या की थी। काशीपुर पुलिस की ओर से आज इस मामले का करते हुए बताया गया कि विगत 15 मई को काशीपुर के ग्राम लच्छी में मुन्नी देवी नामक महिला खेत में घास लेने के लिये गयी थी। जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। महिला का शव भगवंतपुर आम के बगीचे से एक पेड़ से लटका मिला। शव पर चोट के निशान थे। मृतका के पुत्र नागेन्द्र की ओर से पुलिस को इस मामले में तहरीर सौंपी गयी। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की।
इस प्रकरण की जांच के लिये पांच टीमें बनायी गयीं। पुलिस को जांच में मिले तथ्यों के आधार पर मनोज कुमार उर्फ विनोद निवासी धनौरी गांव पर शक हुआ। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो आरोपी ने हत्या की पूरी कलई खोल दी।
आरोपी ने बताया कि वह रामनगर के हिम्मतपुर स्थित ग्रैंड मिशन स्कूल बस में हैल्परी का काम करता है। वह धनौरी में अपने बड़े भाई के साथ रहता है। घटना के दिन आरोपी स्कूल से घर लौटा और खाना खाने के बाद आम के बगीचे में चला गया।आरोपी ने देखा कि मृतका बगीचे में घास काट रही है। आरोपी ने पहले स्मैक पी और धीरे धीरे महिला के करीब चला गया।उसने महिला के साथ जब जोर जबरदस्ती की तो महिला ने इसका विरोध किया। उसने आरोपी पर दराती से हमला कर दिया।
इस दौरान आरोपी ने महिला का गला घोंट दिया और शव को पेड़ से लटका दिया लेकिन महिला के शव पर लगे चोट के निशान ने घटना की कलई खोल दी। पुलिस सख्ती के आगे आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *