गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डिस्कॉम इलेक्ट्रीशियन रिश्वत लेेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजसमंद जिले के रेलमगरा में सहायक अभियंता डिस्कॉम कार्यालय में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन को सोमवार को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया परिवादी की ओर से ब्यूरो को शिकायत मिली उसके कृषि भूमि पर विद्युत कनेक्शन उसके दादाजी और पिताजी की मृत्यु के बाद उसके नाम पर स्थानांतरण करवाने के लिये इलेक्ट्रीशियन अशोक शर्मा दो हजार रुपये की मांग कर परेशान कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद ब्यूरो टीम ने आज ट्रैप की कार्यवाही करते हुये आरोपी अशोक शर्मा को दो हजार रूपए की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *