गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुढ़ा मंत्री पद से बर्खास्त

जयपुर : राजस्थान में सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है। अशोक गहलोत ने शुक्रवार सायं गुढ़ा को बर्खास्त करने की राज्यपाल कलराज मिश्र से सिफारिश की थी जिसे राज्यपाल ने तुरंत स्वीकार कर लिया। उल्लेखनीय है कि गुढ़ा ने शुक्रवार को विधानसभा में न्यूनतम आय गारंटी विधेयक पर चर्चा के दौरान अपनी ही सरकार को महिलाओं की सुरक्षा करने में असफल बताया था। गुढ़ा पिछले कई दिनों से अपनी बयानबाजी के कारण चर्चा में बने हुए थे। गुढ़ा को अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी के कारण मंत्री पद गंवाना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *