गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जिला दण्डाधिकारी ने दो बदमाशों को किया जिलाबदर

बडवानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी के जिला दण्डाधिकारी बड़वानी डॉ. राहुल फटिंग ने दो बदमाशों को जिलाबदर कर दिया है।
जिला कार्यालय से आज प्राप्त जानकारी अनुसार जिला दण्डाधिकारी श्री फटिंग ने बडवानी के कुकरा बसाहट के निवासी शिवम वर्मा तथा सेगांव नाका के निवासी विजू उर्फ विजय भूरिया को तीन-तीन माह के लिए जिलाबदर किया है। दोनों बदमाशों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई है। जिला बदर की अवधि में दोनों बदमाश बड़वानी की राजस्व सीमा एवं उसके समीपवर्ती जिले धार, झाबुआ, अलिराजपुर, खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर की राजस्व सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *