गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जुलाई में होगी ‘दिव्यांग पंचायत’ : शिवराज

भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने आज बताया कि प्रदेश में जुलाई महीने में ‘दिव्यांग पंचायत’ होगी। चौहान ने अपने ट्वीट में बताया कि आज उन्होंने अपने निवास पर दिव्यांग खिलाड़ियों और स्पेशल ओलंपिक, भारत की अध्यक्ष श्रीमती डॉ मल्लिका नड्डा और क्षेत्रीय निदेशक दीपांकर बनर्जी से भेंट की। अगले माह, बर्लिन में होने वाले इस ओलंपिक में देश के खिलाड़ी शानदार सफलता प्राप्त कर भारत को गौरवान्वित करें, इस हेतु उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने इसी क्रम में कहा कि प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जायेंगी। उन्हें श्रेष्ठ प्रदर्शन पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के साथ ही शासकीय सेवाओं में प्राथमिकता, खेल क्षेत्र में आवास सुविधा के साथ प्रशिक्षण और अन्य प्रोत्साहन दिये जायेंगे। चौहान ने कहा कि जुलाई माह में मुख्यमंत्री निवास में ‘दिव्यांग पंचायत’ होगी। इसमें प्रदेश के हजारों दिव्यांग तथा खिलाड़ी एवं अन्य क्षेत्रों की दिव्यांग प्रतिभाएं भी शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *