जयपुर : दिया कुमारी ने बुधवार को जयपुर में विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र के बालाजी नगर, चरण नदी में बनने वाले उच्च जलाशय का शिलान्यास किया। बीसलपुर-पृथ्वीराज नगर पेयजल प्ररियोजना प्रथम चरण के तहत 40 करोड़ रुपए की लागत से यह जलाशय बनाया जाएगा। लगभग 22.5 लाख लीटर क्षमता के इस उच्च जलाशय के बनने से वार्ड संख्या नौ की करीब 33 कालोनियों की लगभग 38 हजार आबादी को निर्बाध एवं शुद्व पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
उन्होंने शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटिया लागू हो चुकी है। उसी का परिणाम है कि इस जलाशय का शिलान्यास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी योजनाओं को वास्तविक धरातल पर उतार रही है ताकि आमजन को वास्तविक रूप से लाभ मिलें। उन्होंने कहा की जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हट गये है या किन्हीं कारणो से जुडे नहीं है। वे अपना नाम शीघ्र जुड़वाए। उन्होने लोगों से अपील की है कि सभी लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा से जोड़ा जाए ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारीयो को निर्देश दिए कि इस कार्य को निर्धारित अवधि एक साल से पहले पूरा करें और साथ ही गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखे। इस उच्च जलाशय से वार्ड संख्या नौ की गणेश नगर, राजेन्द्र नगर-ए, पवनपुरी ईस्ट, श्री देव नगर, भवानी शंकर कॉलोनी, हनुमान नगर, राम नगर कॉलोनी, गणेश नगर-4ए, बजरंग कॉलोनी, मधूवन कॉलोनी, रमेश वारम-1, चांदोलिया नगर, ज्वाला नगर, चरण नगर-2, तिरूपती नगर, शांती नगर-1, नाडी का फाटक, शियान विहार, नानू नगर, पथरी नगर, ब्रिज विहार, केशव नगर, कल्याण नगर, गोविन्द नगर, आकाश विहार कॉलोनी, शंकर विहार, आशीष नगर, श्री गोविन्द नगर, गणेश विहार-2, प्रताप नगर विस्तार, प्रताप नगर, ग्रिन एविन्यू, लक्ष्मी नगर, सूरज नगर कॉलोनियों को शुद्व पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
उल्लेखनीय है कि बिसलपुर-पृथ्वीराज नगर प्रथम चरण (स्टेज प्रथम एवं स्टेज) के तहत 48 उच्च जलाशय बनाएं जाने है जिनमें से आठ विधाधरनगर विधानसभा क्षेत्र मे बनाए जाएंगे। इससे विधानसभा क्षेत्र में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।
दिया कुमारी ने किया उच्च जलाशय का शिलान्यास
