गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिया कुमारी ने किया मतदान

जयपुर : दिया कुमारी ने लोकसभा चुनाव में शुक्रवार को यहां अपने मताधिकार का उपयोग किया। श्रीमती दिया कुमारी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र में पुराना पेंशन कार्यालय, चीनी का बुर्ज , जनानी ड्योढी के पास स्थित मतदान केन्द्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी अंगुली पर स्याही के निशान को भी दिखाया।
इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की और खुशी जताई की मतदान करने के लिए महिलाएं आगे आ रही है और उन्हें इस मौके महिलाएं ही महिलाएं नजर आ रही है। इसी तरह राज्य के उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वैशाली नगर में एक मतदान केन्द्र पर पत्नी गायत्री राठौड़ के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार मुख्य सचिव सुधांश पंत ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *