गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

द्रमुक का भाजपा से गठबंधन की संभावना नहीं

चेन्नई : एम. के. स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। स्टालिन ने सिंगापुर की सरकारी यात्रा के दौरान एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में भाजपा के साथ किसी तरह के गठबंधन से साफ इंकार किया है। साक्षात्कार के अंश हाल में राज्य सरकार ने जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि अतीत के अप्रिय दिनों में दिवंगत द्रमुक नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि के नेतृत्व में पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन था , तब श्री अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा के बीच काफी कुछ मतभेद थे। उन्होंने जोर दिया कि अब द्रमुक और भाजपा के बीच गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।
उन्होंने कहा,“हम चिंतित नहीं हैं। हम उनकी कमजोरी पर राजनीति नहीं करते हैं। हम अपने सिद्धांतों और अपने समर्थकों पर निर्भर हैं और रहेंगे।जहां तक सरकार का संबंध है, तमिलों और तमिलनाडु के कल्याण सर्वोपरि हैं। हम तमिल की अनिवार्यता (सीखना) और तमिलों के लिए रोजगार में प्राथमिकता जैसे उपायों को क्रियान्वित कर रहे हैँ।” एक प्रश्न के उत्तर में श्री स्टालिन ने कहा कि खेल विकास मंत्री एवं उनके पुत्र उदयनिधि स्टालिन की कार्यप्रणाली से वह गौरवान्वित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *