गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अस्पताल में चिकित्सक से मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

रीवा : मध्यप्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय स्थित संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में एक चिकित्सक से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की देर रात्रि सतना जिले के मैहर में हुयी एक दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा था।

इसी बीच मरीज के साथ आए लोगों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए झूमाझटकी शुरू कर दी और इसके बाद चिकित्सक से मारपीट भी की। चिकित्सक की शिकायत पर शहर की अमहिया थाना पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आज सुबह तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *