शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस ने बड़ी मात्रा में डोडा चूरा जप्त किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कोलारस थाना क्षेत्र के पडोरा चौराहे के पास से ग्वालियर-देवास फोर लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान कल एक कार एवं एक ट्रक से करीब 23 बोरी डोडा चूरा जप्त किया गया। इस मामले में रोहित कुमार, जतिन दीवान, राजेश कुमार एवं किशन पाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सभी आरोपी डोडा चूरा को हरियाणा ले जा रहे थे।
