गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रतापगढ़ में 24 लाख से अधिक के डोडा-पोस्त बरामद

जयपुर : राजस्थान में प्रतापगढ़ जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 24 लाख रुपए से अधिक मूल्य के डोडा-पोस्त बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटीसादड़ी थाना द्वारा एक ट्रक में कोयले के थेलों के बीच भर कर रखे आठ थेलों मे 160 किलो 740 ग्राम अवैध डोडा जब्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 24 लाख 11 हजार 100 रुपये बताई जा रही हैं। मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश जारी हैं। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *