गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जालोर में 1.36 करोड़ का डोडा पोस्त बरामद

जालौर : राजस्थान में जालौर जिले की भाद्राजून पुलिस की टीम ने गुरुवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 907 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक ज्ञान चन्द्र यादव ने बताया कि जब्त डोडा पोस्त की कीमत लगभग एक करोड़ 36 लाख रुपए आंकी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा भोरड़ा गांव में यह कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक बिना नंबर की इसुजु गाड़ी में रखे 45 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 907 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया। मादक पदार्थ एवं गाड़ी को जब्त कर थाना भाद्राजून में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान एसएचओ आहोर को सौंपा गया है। पुलिस की टीम अवैध मादक पदार्थ की तस्करी मे शामिल आरोपियों की पहचान कर तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *