अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले की जवाजा थानापुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर चलाये अभियान में नाकाबंदी के दौरान 497 किलो डोडा पोस्त जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। थानाधिकारी मानवेन्द्रसिंह ने आज बताया कि बीती देर रात नाकाबंदी में भीलवाडा की ओर से आ रहे एक मिनी ट्रक की तलाशी में प्लास्टिक के 25 कट्टों से 497 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। जिसकी कीमत 20 लाख रूपये आंकी गयी है।
उन्होंने बताया कि डोडा पोस्त परिवहन कर रहे जोधपुर थाना झंवर निवासी देवीसिंह राजपूत (39) को गिरफ्तार कर लिया । थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के अलावा ट्रक को भी जब्त कर आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
नाकाबंदी के दौरान डोडा पोस्त जब्त, 1 गिरफ्तार
