गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्कॉर्पियो को जब्त कर डोडा चूरा बरामद

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले की बड़लियास थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर 148 किलो 200 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। थाना प्रभारी शिवचरण बीती रात थाने से गश्त के लिए निकले। आधी रात को पुलिस टीम चांदगढ़ स्थित नदी के ढावे पर पहुंची, तभी चांदगढ़-बड़लियास की ओर से आई एक स्कॉर्पियो पुलिस को सामने देखकर पुन: चांदगढ़ की ओर घूम गई। शंका के आधार पर पुलिस ने पीछा किया। करीब सात किलोमीटर तक दौडऩे के बाद तस्करों की स्कॉर्पियो जीवाखेड़ा और बड़लियास के बीच पेड़ की टहनियों से टकराने के बाद रुक गई।
पुलिस से बचने के लिए तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पीछा करते हुये पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आस-पास तस्करों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने नियमानुसार स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें आठ कट्टों में अफीम डोडा-चूरा मिला, जिसका वजन करवाने पर 148 किलो 200 ग्राम पाया गया। स्कॉर्पियो अजमेर परिवहन विभाग से पंजीकृत बताई गई है। पुलिस ने डोडा-चूरा सहित स्कॉर्पियो जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इस मामले की अग्रिम जांच कोटड़ी थाना अधिकारी खींवराज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *