गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक से डोडा चूरा जब्त

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में आज तड़के पुलिस ने एक ट्रक से लगभग 154 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त किया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपए बताया गया है। इस मामले में ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध मादक पदार्थ लेकर एक ट्रक कोलारस क्षेत्र से निकलने वाला है। इस सूचना पर कोलारस पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए और वाहन चेकिंग के दौरान जैसे ही यह ट्रक आया किस की तलाशी ली गई। यह गुना की तरफ से ग्वालियर की ओर जा रहा था। इसमें पशु आहार भरा हुआ था तथा उसके पीछे छिपाकर अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा रखा हुआ था, जिसे जप्त किया गया ट्रक को भी जप्त किया गया तथा आरोपी गुरबाज सिंह निवासी जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *