गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घरेलू रसोई सिलेंडर हुआ 50 रुपये महंगा

नई दिल्ली : तेल विपणन कंपनियों ने घेरलू रसोंई सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की और व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढोतर की दी है।
रसाई गैस वितरण करने वाली कंपनियों की वेबसाई पर नयी दरे आज जारी की गयी जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी हैं।इस बढ़त के बाद अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य 1103 रुपये हो गया जबकि 19 किलोग्राम वाला व्यावसायिक सिलेंडर का मूल्य 2119.50 रुपये हो गया है।
चालू वर्ष पहली बार एक जनवरी को व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी की गयी थी। इस तरह यह यह दूसरा मौका है जब कीमतें बढ़ायी गयी है जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में यह पहली बढोतरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *