गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेइज्जती का बदला लेने को कर दिए 3 खून

दिल्ली पुलिस 6 घंटे में सुलझाई ट्रिपल मर्डर की गुत्थी

नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर इलाके के एक घर में मंगलवार को हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर की गुत्थी को घटना के महज 6 घंटे के अंदर ही सुलझाते हुए दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुछ आरोपी अब भी फरार हैं। आरोपियों ने कथित बेइज्जती का बदला लेने के लिए इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार, हरिनगर इलाके के एक घर में मंगलवार को पति-पत्नी और उनकी नौकरानी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। तीनों की लाशें लहूलुहान हालत में पड़ी मिली थीं। मृतकों की पहचान समीर आहूजा (38), उनकी पत्नी शालू (35) और उनकी नौकरानी सपना (33) के रूप में हुई है। शालू अपने घर के नीचे वाले फ्लोर पर एक पार्लर चलाती थी।
डीसीपी (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि घटना के सिलसिले में नजफगढ़ निवासी सचिन (19) और उत्तर नगर निवासी सुजीत (21) को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ने बताया कि अशोक नगर क्षेत्र के एक घर में चोरी की की सूचना हरि नगर थाने में सुबह करीब सवा नौ बजे मिली थी।
घर के जिंदा मिली नाबालिग बेटी
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घर के ग्राउंड फ्लोर पर शालू द्वारा चलाए जा रहे सैलून में महिलाओं की गला काटकर हत्या की गई थी, जबकि समीर का शव फर्स्ट फ्लोर पर मिला, जिसके चेहरे और सिर पर कई चोटों के निशान पाए गए। अधिकारी ने कहा कि दंपति की नाबालिग बेटी जीवित थी और फर्स्ट फ्लोर पर हॉल में सो रही थी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटनास्थल पर एक पैन बरामद किया। आशंका है कि आरोपियों ने समीर पर हमला करने के लिए इसी पैन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि शालू का आईफोन-13, अपराध में इस्तेमाल हथियार और खून से सना तौलिया आरोपियों के पास से बरामद हुआ है।
दो बाइकों पर आए थे बदमाश
नौकरानी सपना सुबह करीब आठ बजे घर आई थी और समीर का ड्राइवर वहां नौ बजे पहुंचा था, जिसने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने पाया कि सुबह करीब आठ बजे बदमाश दो बाइक पर आए थे। सुबह नौ बजे उन्हें जल्दबाजी में वहां से भागते हुए देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *