गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेरी तुलना गांधीजी से नहीं करे

दौसा : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनकी तुलना महात्मा गांधी से करने को गलत बताते हुए कहा है कि उनकी तुलना गांधीजी से नहीं करे। श्री राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के दौरान आज यहां बिलोना कलां में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा “देखिए अभी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गांधी जी और मेरी तुलना की, यह बिल्‍कुल गलत है। गांधीजी की जगह कहीं है और मेरी जगह कहीं और है और तुलना करना नहीं चाहिए। क्‍योंकि वो महान व्‍यक्ति थे, उन्‍होंने अपनी पूरी जिंदगी देश की आजादी के लिए दी, दस-बारह साल जेल में काटी तो उनकी जगह कोई और भर नहीं सकता है और उनके साथ मेरा नाम भी नहीं लेना चाहिए, पहली बात।”
उन्होंने कहा “ दूसरी बात, मैं मेरे काँग्रेस पार्टी के जो मित्र आए हैं, उनसे थोड़ी कड़ी बात कहना चाहता हूं। देखिए, जो राजीव गांधी जी ने किया, इंदिरा गांधी जी ने किया, वो शहीद हुए, उन्‍होंने जो करना था किया और अच्‍छा किया। मगर काँग्रेस पार्टी को हर मीटिंग में ये दोहराना नहीं चाहिए। देखिए महात्‍मा गांधी जी ने जो किया, वो कर दिया। जो इंदिरा गांधी जी ने, जवाहर लाल नेहरू जी ने, राजीव गांधी जी ने, सरदार पटेल जी ने जो किया, कर दिया, वो अच्‍छा है। मगर हमें ये बोलना चाहिए कि हम जनता के लिए क्‍या करने जा रहे हैं, ये ज्‍यादा जरूरी है। तो मेरे दिल में बात आई, कभी-कभी मैं, जो आता है, कह देता हूं। तो मैं आपसे माफी मांगता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *