नयी दिल्ली : उपभोक्ता वस्तुये बनाने वाली कंपनी हिन्दुस्तान यूनीलीवर के ब्रांड डव ने रियल गर्ल्स रियल स्टोरीज पर आधारित नया अभियान शुरू किया है जिसमें लड़कियों को ब्यूटी रिपोर्ट कार्ड देने पर सवाल उठाये गये हैं। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ब्रांड का यह अभियान सुंदरता पर आधारित उन फैसलों को उजागर कर रहा है जोकि यह समाज सलाह के तौर पर लड़कियों पर थोपता है।
यह ग्राहकों के ऐसे ही पूर्वाग्रहों पर सवाल उठाता है और सुंदर होने के असली मायने बताता है। सुंदरता को लेकर भारत की सनक पर डव ने देश को झकझोरने वाली मुहिम की पिछले साल शुरूआत की। उसने कहा कि किस तरह जीवनसाथी को ढूंढने की प्रक्रिया के दौरान सुंदरता को लेकर पूर्वाग्रहों को थोप दिया जाता है।
इसमें दिखाया गया है कि कैसे इस तरह की टिप्पणियां भावी दुल्हनों के आत्मविश्वास को हिला देती है। जब डव शादी के बंधन में इन चिंताओं और सामाजिक रूढ़िवादों को हतोत्साहित कर रहा था, तो ब्रांड ने सच्चाई के एक महत्वपूर्ण पक्ष को उजागर किया।
