नई दिल्ली : दिल्ली की वरिष्ठ कवयित्री डॉ. रंजना अग्रवाल तथा गाजियाबाद की वरिष्ठ कवयित्री डॉ. रमा सिंह को दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा वागेश्वरी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ‘गरिमा के स्वर’ कवयित्री सम्मेलन भी आयोजित किया गया जिसमें सम्मानित कवयित्रियों, सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. कीर्ति काले, श्रीमती अलका सिन्हा, डॉ. नीलम वर्मा आदि ने काव्यपाठ किया। सुप्रसिद्ध पत्रकार पद्मश्री शीला झुनझुनवाला कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं, अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती इंदिरा मोहन ने की।
