गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विकास यात्रा के नाम पर की जा रही नौटंकी

ग्वालियर : कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा आज से शुरू की गयी विकास यात्रा को लेकर आज उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विकास यात्रा के नाम पर केवल नौटंकी की जा रही है।
कमलनाथ ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि आज से भाजपा सरकार में विकास यात्रा शुरू हुई है, क्योंकि प्रदेश सरकार की उपलब्धियां तो नहीं हैं, केवल सरकारी पैसे का दुरूपयोग किया गया है। यदि विकास होता तो विकास यात्रा निकालने की कोई आवश्यकता ही नहीं होती। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा केवल नौटंकी है और प्रदेश की जनता यह सब समझ चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास यात्रा में केवल प्रशासन, पुलिस और पैसा दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता नहीं है और न ही विकास का पता। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सरकार सम्हाली थी तो उनका प्रयास था कि वे मध्यप्रदेश की पहचान बदलेंगे। उन्होंने कहा कि हमने माफिया मिलावट खोरों के खिलाफ कार्रवाई की। इतना ही नहीं 27 लाख किसानों के ऋण माफ किया। सौ रुपए में सौ यूनिट बिजली दी।
ग्वालियर चंबल संभाग में कौनसा युवा नेता का चेहरा होगा के बारे में पूछे गए प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि युवा और अनुभवी चेहरा हो सकता है। वैसे कांग्रेस में युवाओं की कमी नहीं है। भाजपा के नेताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को अतिथि कहते हैं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अतिथि कौन है यह जनता तय करेगी। पूर्व सीएम उमा भारती द्वारा लगातार शराब बंदी को लेकर पूछे प्रश्र के उत्तर में कहा कि उनसे अभी तक उनकी कोई चर्चा नहीं हुई है जब उनसे मेरी बात होगी तब कोई फैसला लेंगे।
पत्रकार वार्ता में पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह, विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार, सुरेश राजे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *