गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

द्रौपदी मुर्मू और मोदी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री श्रीवास्तव का बुधवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बीमारी के कारण निधन हो गया।
श्रीमती मुर्मू ने अपने शोक संदेश में कहा , “ प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का असामयिक निधन बेहद दुखद है। अपनी हास्यपूर्ण प्रस्तुतियों से, दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की उनमें विलक्षण प्रतिभा थी। उनके प्रभाव से भारत में हास्य के मंचन को नई पहचान मिली। उनके परिवार एवं प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएँ।”
श्री मोदी ने भी अपने संदेश में कहा कि राजू श्रीवास्तव के विनोदी और सकारात्मक स्वभाव से लोगों के जीवन में खुशी आयी। उन्होंने कहा , “ वह हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गये लेकिन अपने कार्य के बल पर वह अनगिनत लोगों के दिलों में बसे रहेंगे। उनका जाना दुखद है। उनके परिजनों तथा प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *