गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

द्रौपदी मुर्मू 26 से 28 सितंबर तक कर्नाटक यात्रा पर

बेंगलुरु : देश के राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू 26 से 28 सितंबर तक पहली बार किसी राज्य की यात्रा पर आयेंगी। श्रीमती मुर्मू 26 सितंबर पर चामुंडी पहाड़ी पर मैसुरु दशहरा का उद्घाटन करेंगी और उसी दिन हुब्बाली में हुबली-धारवाड नगर पालिका द्वारा आयोजित पूर्ण सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगी। वह धारवाड में भारतीय सूचना तकनीकी संस्थान के नये कैंपस का भी उद्घाटन करेंगी।
वह 27 सितंबर को बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड(एचएएल) के समेकित क्रायोजेनिक इंजन निर्माण फैसिलिटी का भी उद्घाटन करेंगी। इसी अवसर पर वह विषाणु विज्ञान संस्थान की क्षेत्रीय ईकाई (दक्षिणी ईकाई) की वर्चुअली आधारशिला रखेंगी।
वह उसी दिन सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लेंगी और उनके सम्मान में बेंंगलुरु में कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी। इसके बाद 28 सितंबर को श्रीमती मुर्मू दिल्ली लौट जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *