गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाहन चालक ने लगाया सीएनजी में धांधली का आरोप

सीएनजी फिलिंग के दौरान मीटर में पाई गई गड़बड़ी

वाहन की क्षमता से अधिक भरी गई सीएनजी

कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी। ग्राम दताल समीप पेट्रोल पंप स्थित सीएनजी स्टेशन में धांधली का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें मीटर मापतौल की संख्या में गड़बड़ी पाई गई। आजकल तेज़ी से बढ़ती सीएनजी कारों के साथ ही इसके फिलिंग स्टेशंस की संख्या भी बढ़ रही है। आप भी सीएनजी गाड़ी चलाते हैं तो आपको सीएनजी फिलिंग के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत है। वाहनों में सीएनजी कम और प्रैशर अधिक भरा जा रहा है। जिसमें वाहन चालकों को पूरा सफर तय करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार शाम एक गाड़ी के चालक अपने परिवार सहित राजस्थान यात्रा पर निकलने के लिए सीएनजी फिलिंग करवाई जिसमें करीब 5 कि.मी. गाड़ी चलने पर ही उनकी गाड़ी की स्टेयरिंग के पास डैशबोर्ड में लगे डिजिटल स्पीडोमीटर सुई के करीब सीएनजी ग्राफ संकेतक स्तर दो से तीन स्टिक निचे चला गया। चालक ने बताया कि उन्होंने नाँगल चौधरी से गुजर रहे नैशनल हाईवे 148-बी पर कोटपूतली की ओर गऊशाला से आगे ग्राम दताल के करीब सड़क किनारे पेट्रोल पंप स्थित सीएनजी भरवाई। जिसमें उनसे छल किया गया और पूरी सीएनजी नहीं भरी गई। इसलिए उनको अपनी गाड़ी से गंतव्य स्थल तक पहुंचने में संदेह उत्पन्न रहा। साथ ही सीएनजी संकेतक के गिरते ग्राफ से सफर पूरा तय करने में असुविधा का सामना करना पड़ा। शनिवार शाम फिर से उसी स्टेशन पर चालक और उनके सहयोगी सीएनजी भरवाने के लिए गए तो सीएनजी स्टेशन कर्मियों ने रविवार सुबह 6 बजे सीएनजी मिलने के लिए कहा गया।

रविवार फिर सुबह छह बजे उसी पेट्रोल पंप पर लगी सीएनजी से उन्होंने अपनी कार में सीएनजी फिलिंग करवाई। जिसका रेट करीब 83/84 रुपये कुछ पैसे मीटर में प्रदर्शित हो रहे थे। लेकिन, आश्चर्य प्रकट करते हुए चालक ने बताया कि, उनके वाहन की क्षमता से अधिक सीएनजी भरी गई। जिसमें कम्प्रैशर/प्रैशर अधिक पाया गया और सीएनजी की मात्रा कम आंकी गई। क्षमता से अधिक पौने आठ किलो सीएनजी देख उन्होंने मीटर की गड़बड़ी को तुरंत भांप लिया। लेकिन, उन्होंने भुगतान करके अपनी यात्रा को सुखद बनाने और बिना तनाव लिए कोई विरोध नहीं किया। लेकिन, चालक ने गौरवशाली भारत को जानकारी देते हुए क्षेत्र वासियों को अपने संदेश में इस सीएनजी स्टेशन की सच्चाई से अवगत कराया। साथ ही इस पेट्रोल पंप पर लगी सीएनजी की धांधली को लेकर निराशा जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *