सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में आज एक ट्राला में आग लगने से उसकी चपेट में आए ट्राला के चालक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार नर्मदा पार्वती परियोजना में परिवहन कर रहे ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्राले में आग लगने से चालक की जलकर मौत हो गयी। भंवरा के पास बने डिपो से पाइपों का परिवहन करते समय सुबह यह घटना हुयी। ट्राले के केबिन में लगी आग से चालक की घटना स्थल पर मौत हो गयी। बताया जाता है कि चालक को बचने या भागने का मौका ही नहीं मिला। मृतक का नाम संदीप (26) राजगढ़ जिले का निवासी बताया गया है।
मृतक राजस्थान की ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्राले में आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बिजली तार में शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।
ट्राला में आग लगने से चालक की मौत
