गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी

खुश्क मौसम पर ब्रेक लगने के आसार

चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश में हिमपात तथा बारिश से गुरुवार को मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया तथा पश्चिमोत्तर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई और बादल छाये रहने से ठंड ने जोर पकड़ लिया। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में गुरुवार को बादल छाये रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। उसके बाद अगले चार दिन मौसम खुश्क रहने और नये साल में घना कोहरा,कोल्ड डे और शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं कोहरा रहने का अनुमान है।
क्षेत्र में तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन बादलों और पहाड़ों से आ रही बफीर्ली हवाओं ने कंपकपी बढ़ा दी है। बूंदाबांदी होने से लंबे समय से जारी खुश्क मौसम पर ब्रेक लगने के आसार हैं। पंजाब में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई तथा न्यूनतम पारे में वृद्धि हुई। अमृतसर का पारा सात डिग्री, लुधियाना और पटियाला आठ डिग्री, पठानकाेट तथा फरीदकोट सात डिग्री, बठिंडा छह डिग्री, गुरदासपुर पांच डिग्री, रोपड चार डिग्री रहा। हरियाणा में अंबाला आठ डिग्री, हिसार चार डिग्री, करनाल तथा नारनौल छह डिग्री, रोहतक और भिवानी आठ डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में घने बादल छाये रहे तथा बूंदाबांदी होने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। शहर का पारा आठ डिग्री सेल्सिसय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *