गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ड्रोन वीडियो आया सामने

300 नक्सलियों ने तेकलगुडा कैंप को घेर रखा था

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में सुकमा-बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ का एक ड्रोन वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नक्सली कमांडर हिड़मा की कंपनी नंबर एक के नक्सली सुरक्षा बलों के जवानों को घेरने के लिए तैयारी करते दिख रहे हैं। साथ ही कैंप पर और सर्चिंग कर रहे जवानों पर हिड़मा के इशारे पर 300 नक्सलियों ने हमला किया है। कल हुए इस हमले में तीन जवान शहीद हुए हैं, जबकि 14 घायल हैं। वहीं पुलिस ने छह नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है।
सूत्रों के अनुसार जगरगुंडा के जिस टेकलगुड़ा में सुरक्षा बलों ने नया कैंप खोला है, वहां से महज 3 से 4 किमी की दूरी पर ही खूंखार नक्सली कमांडर हिड़मा का गांव पूवर्ती है। नक्सली कमांडर हिड़मा के साथ लगभग 300 से 500 नक्सली हैं, जिनके पास आधुनिक हथियार, गोला-बारूद अधिक मात्रा में भी है। 30 जनवरी को सुरक्षा बल हिड़मा के इसी टेकलगुड़ा इलाके को अपने कब्जे में लेने के लिए अचानक पहुंचे थे, तभी नक्सलियों ने हमला बोल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *