हैदराबाद : तेलंगाना के आदिलाबाद में शनिवार रात में न्यूनतम तापमान गिरकर 10़ 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से लोगों को सर्दियों की ठिठुरन का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने आज यह जानकार दी। विभाग की ओर से जारी दैनिक मौसम रिपोर्ट में बताया गया कि मेडक में न्यूतनतम तापमान 12़ 8 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से यहां राज्य में सबसे ठंडी जगह रही। तेलंगाना के कुछ स्थानों पर 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री नीचे रहने का अनुमान है। राज्य में 27 नवंबर से एक दिसंबर के बीच मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
