गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्मैक तस्करी में ड्रग्स डीलर गिरफ्तार

रुद्रपुर/ नैनीताल : उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के किच्छा में मादक द्रव्य निरोधक बल (एएनटीएफ) व विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर उत्तर प्रदेश के एक ड्रग्स डीलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से स्मैक भी बरामद की गई है। उधम सिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किच्छा में उत्तर प्रदेश बॉर्डर के रास्ते लंबे समय से स्मैक तस्करी की सूचना मिल रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसटीएफ व एएनटीएफ की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी ड्रग तस्कर बदन पाल पुत्र अजय पाल निवासी खुनक थाना बिनावर, जिला बदायूं, उप्र को किच्छा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 120 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। आरोपी लंबे समय से ड्रग की आपूर्ति में जुटा है और उत्तराखंड में पहले भी स्मैक की तस्करी कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *