गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नशामुक्त अभियान कार्रवाई जारी

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में नशामुक्ति अभियान निरंतर जारी है। दमोह में आज अभियान में 29 होटल और 18 ढाबों में सघन जांच की गई। वहीं, धार जिले में भी अभियान में कार्यवाही करते हुए गांजे के 190 हरे पौधे जप्त किये गये। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक एक लाख 15 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की जा चुकी है।

इसके अलावा अभियान में एनडीपीएस एक्ट में आज 52 आरोपियों के विरूद्ध 49 प्रकरण दर्ज कर 907.592 ग्राम मादक पदार्थों की जप्ती की गई। अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 5 हजार 678 लीटर से अधिक जप्ती की गई। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने-पिलाने वालों के विरूद्ध भी 285 प्रकरण दर्ज कर 304 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

धूम्रपान निषेध कानून में 467 आरोपियों के विरूद्ध 459 प्रकरण दर्ज किये गये। नशामुक्ति अभियान में पूर्व आरोपियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। आज को हरदा और नीमच में 3-3, अशोकनगर में 4, खरगोन में 5, बैतूल में 8, नर्मदापुरम में 9 और झाबुआ में 22 आरोपियों की चेकिंग की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *