गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेडिकल स्टोर से मिलीं नशीली गोलियां

एक करोड़ की ड्रग मनी

फगवाड़ा : पंजाब में फगवाड़ा पुलिस ने शनिवार को एक मेडिकल स्टोर संचालक को 2050 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया और बाद में उससे एक करोड़ रुपये की ‘ड्रग मनी’ भी बरामद की। पुलिस उपाधीक्षक जसप्रीत सिंह ने रविवार को बताया कि शहर थाना प्रभारी अमनदीप नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परमजीत सिंह पम्मा उर्फ डॉक्टर मेहमी, जो फगवाड़ा के गुरू नानक नगर में रहता है और मधली गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है, को दाना मंडी के पास नाकाबंदी के दौरान एक्टिवा पर कहीं से आते हुए संदेह के आधार पर पकड़ा।
पुलिस के अनुसार परमजीत के पास से गोलियां बरामद हुईं और बाद में पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह सात वर्षों से यह काम कर रहा है और काफी पैसा कमा चुका है। पुलिस ने उसके घर से एक करोड़ एक लाख चौबीस हजार रुपये जब्त कियेे।
बाद में आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *