गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ड्रग तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन बरामद

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में रविवार को बारामूला जिले में एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गयी। पुलिस ने कहा कि पुलिस उरी और एडी पोस्ट पर सेना की 3 राजपूत इकाई की ओर से स्थापित एक संयुक्त चेक पोस्ट के दौरान जांच में एक ड्रग पेडलर की पहचान इम्तियाज अहमद भट के रूप में हुई। वह उरी के सहुरा का निवासी है।

उसने सुरक्षा बलों को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि बाद में इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से संदिग्ध हेरोइन के चार पैकेट बरामद किए गए, जिनकी काला बाजारी में कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। उरी थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *