कपूरथला : पंजाब की कपूरथला पुलिस ने आज एक ऐसे नशा तस्कर को 400 ग्राम आइस ड्रग के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया जो जेल में बंद अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर नशीले पदार्थ की तस्करी करता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह बैंस ने आज यहां बताया कि पुलिस ने गुरप्रीत सिंह को कांजली के पास नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गुरप्रीत सिंह ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह कपूरथला केंद्रीय कारागार में बंद हरमिंदर सिंह उर्फ सोनू के साथ मिलकर नशा तस्करी करता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
400 ग्राम आइस ड्रग के साथ नशा तस्कर काबू
