गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ड्रग तस्कर का घर सील, नगदी जब्त

श्रीनगर : पुलिस ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में ड्रग तस्कर के घर को सील कर दिया तथा 69.20 लाख रुपये नगद जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उरी के नामब्ला निवासी गुलाम रसूल शेख नामक ड्रग तस्कर के 21.97 लाख कीमत के डबल स्टोरी घर को सील कर लिया तथा 69.20 लाख रुपये जब्त कर लिए।
पुलिस ने बताया कि संलग्न किए गए घर को लेकर उरी थाने में एनडीपीएस कानून के तहत प्राथमिकी संख्या 81/2023 यू/एस 8/21, 29 दर्ज की गई थी। जांच से साबित हुआ कि उक्त अचल/चल संपत्ति मादक पदार्थ के तस्करों द्वारा अवैध तस्करी से बनाई गई थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बारामूला पुलिस ने ड्रग तस्करों की 68.65 लाख रुपये संपत्तियों को जब्त किया था, जिनमें दो घर, तीन वाहन तथा 41.72 लाख रुपये नगद शामिल थे। ये सम्पत्तियां पाटन, क्रिरी तथा कमालकोट में जब्त की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *