गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ड्रग तस्कर का निर्माणाधीन घर कुर्क

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर के निर्माणाधीन घर को कुर्क करने के साथ ही एक अन्य व्यक्ति का वाहन जब्त कर लिया है। आधिकारिक सूत्रो ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत 27 जून को बारामूला पुलिस ने सक्षम अधिकारियों से कानूनी मंजूरी प्राप्त करने के बाद ड्रग तस्का बरकत अली मेन के मुख्य मोहल्ला पट्टन में 10 मरला भूमि पर एक निर्माणाधीन घर को कुर्क कर लिया। वहीं पुलिस ने कलंत्रा पाईन के अब्दुल रहमान मलिक का वाहन भी जब्त कर लिया।
उन्होंने बताया कि जांच से साबित हुआ है कि उक्त चल/अचल संपत्ति ड्रग तस्करों द्वारा अवैध तस्करी से जुटायी गयी थी। इसके अलावा अन्य संपत्तियों की कुर्की के आदेश निकट भविष्य में पुष्टि के लिए एसएएफईएम (एफओपी) ए और एनडीपीएसए, नयी दिल्ली को भेजे जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *