गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नशा तस्करी: महिला सहित चार गिरफ्तार

जालंधर। पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक महिला सहित चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां और हेरोइन बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वर्णदीप सिंह ने मंगलवार को बताया कि बिलगा थाने की पुलिस ने एक नशा तस्कर को 120 नशीली गोलियों के साथ व एक महिला नशा तस्कर को चार ग्राम हेरोइन और 50 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ एक विशेष अभियान के तहत पुलिस ने संघवाल से एक व्यक्ति रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 120 खुली नशीली गोलियां बरामद की गई। उन्होंने बताया कि महिला तस्कर की पहचान कमलजीत कौर के तौर पर हुई है जिसे पुलिस ने गांव कड़ियां से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 04 ग्राम हेरोइन सहित 50 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। एक अन्य मामले में पुलिस ने आदमपुर गांव ढोगरी से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से नौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए तस्करों की पहचान रंजित सिंह और फ्रांसिस के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *