गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब में 609.38 करोड़ के नशीले पदार्थ, शराब, नकदी, ज़ब्त

चंडीगढ़ : पंजाब में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के पश्चात एक मार्च से चार मई 2024 तक 609.38 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, नशीले पदार्थ, कीमती वस्तुयें, और अन्य वस्तुओं को ज़ब्त किया गया है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने शनिवार को बताया कि चार मई तक 11.2 करोड़ रुपये की नकदी, 18 करोड़ रुपये की 27.95 लाख लीटर शराब, 563.53 करोड़ के नशीले पदार्थ, 14.94 करोड़ रुपये की कीमती वस्तुयें और 1.69 करोड़ रुपये की कीमत वाला अन्य समान बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 609.38 करोड़ रुपये बनती है। उन्होंने बताया कि जब्ती के मामले में पंजाब राष्ट्रीय स्तर पर चौथे स्थान पर है, जबकि तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान क्रमवार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
सिबिन सी ने बताया कि राज्य में 24 इनफोरसमेंट एजेंसियां सक्रियता से काम कर रही हैं और 16 मार्च को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से लेकर चार मई तक, सभी एजेंसियों की तरफ से कुल 514.81 करोड़ रुपये की जब्ती की गयी है। पंजाब पुलिस ने
राज्य में सबसे अधिक 404.2 करोड़ रुपये की जब्ती की है। इसी तरह बीएसएफ ने 23 करोड़ रुपये, आमदन कर विभाग ने 9.28 करोड़ रुपये, राज्य के आबकारी विभाग ने 8.29 करोड़ रुपये, राज्य के वस्तु और सेवा कर विभाग ने 5 करोड़ रुपये, कस्टम विभाग ने 4.37 करोड़ रुपये और नारकोटिकस कंट्रोल ब्यूरो ने 2.54 करोड़ रुपये की जब्ती की है।
जब्ती के मामलों में जिलों में से जालंधर 141.25 करोड़ रुपये की कुल जब्ती के साथ सूची में सबसे ऊपर है। इसी तरह 93.96 करोड़ रुपये की जब्ती के साथ अमृतसर दूसरे नंबर पर है जबकि तरन तारन में से 59.55 करोड़ रुपये, फ़िरोज़पुर में से 54.58 करोड़ रुपये और फाजिल्का में से 42.1 करोड़ रुपये की बरमादगियां हुई हैं।
इसके अलावा लुधियाना में 27.86 करोड़ रुपये, पठानकोट में 21.4 करोड़ रुपये, संगरूर में 11.7 करोड़ रुपये, गुरदासपुर में 10.75 करोड़ रुपये, पटियाला में 7.29 करोड़ रुपये, बरनाला में 7.2 करोड़ रुपये और मोगा में 6.73 करोड़ रुपये की ज़ब्तियां की गयी हैं।
इसी तरह कपूरथला में 6.41 करोड़ रुपये, होशियारपुर में 5.01 करोड़ रुपये, बठिंडा में 4.31 करोड़ रुपये, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में 4.63 करोड़ रुपये, श्री मुक्तसर साहिब में 1.75 करोड़ रुपये, रूपनगर में 1. 7 करोड़ रुपये, मानसा में 1.5 करोड़ रुपये, शहीद भगत सिंह नगर में 1.15 करोड़ रुपये, मलेरकोटला में 2. 07 करोड़ रुपये, फरीदकोट में 1.29 करोड़ रुपये और फतेहगढ़ साहिब 64.2 लाख रुपये की ज़ब्तियां की गई हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को यकीनी बनाने के लिए चुनाव कर्मी पूरी तनदेही के साथ अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान इमानदारी और लगन के साथ काम कर रही एजेंसियों की सराहना की और लोकतंत्रीय सिद्धांतों पर वोटरों के विश्वास को कायम रखने के लिये हर संभव कदम उठाने की वचनबद्धता को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *