गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मणिपुर में मादक पदार्थ जब्त

इंफाल : मणिपुर पुलिस ने शनिवार को नागालैंड के दीमापुर सदर के बीपीओ फाईपिजांग गांव के मांगखोकम मिसाओ से चार किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया । पुलिस ने बताया कि उनकी एक टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के किनारे खोंगनेम थाने के पास मोबाइल फ्रिस्किंग और जांच के दौरान, एक कार को रुकने का इशारा किया गया। कार की तलाशी के दौरान सीट के नीचे छिपाकर रखे गए संदिग्ध अफीम के चार पैकेट मिले।

उन्होंने बताया कि चारों पैकेटों कुल वजन 4.046 किलोग्राम था। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति और जब्त की गई वस्तुओं को आगे की जांच के लिए सेनापति पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ एसपीटी-पीएस की धारा और स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *