गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अटारी बॉर्डर से 3 करोड़ की ड्रग्स बरामद

अमृतसर : भारतीय कस्टम विभाग ने पाकिस्तानी नशा तस्करों द्वारा भेजी गई 3 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद की है। अटारी बॉर्डर पर चैकिंग के दौरान क्चस्स्न जवानें की नजर खेप पर पड़ गई और कस्टम विभाग ने इसे जब्त कर लिया। क्चस्स्न और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पाकिस्तानी ड्राइवर को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलवामा अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान से व्यापारिक रिश्ते खत्म कर दिए, लेकिन अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर इंटिग्रेटेड चैक पोस्ट के माध्यम से सिर्फ अफगानिस्तान से आने वाले सामान को रिसीव किया जा रहा है। इसकी आड़ में पाकिस्तानी तस्कर लगातार नशीले पदार्थों भेज रहे हैं। अभी जो ड्रग्स पकड़ी गई है, वह ट्रक के नीचे चुंबक के साथ काले पैकेट में चिपका रखा था।
400 ग्राम से अधिक ड्रग्स की मात्रा
बता दें कि चैकिंग के दौरान जवानों की नजर पैकेट पर पड़ गई। इसके बारे में ड्राइवर से पूछा तो वह कुछ बता नहीं पाया। बीएसएफ ने पैकेट जब्त कर लिया। इसकी जांच एनसीबी ने शुरू कर दी है। पैकेट का भार 400 ग्राम से अधिक आंका जा रहा है। फिलहाल पैकेट को खोला नहीं गया है। वहीं खेप की इंटरनेशनल वैल्यू 3 करोड़ रुपए के करीब आंकी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *