गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शराबी ने की पत्नी और बेटी की हत्या

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मईल क्षेत्र में शराब के लती व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। क्षेत्राधिकारी बरहज आदित्य कुमार ने शुक्रवार को यहां यूनीवार्ता को बताया कि क्षेत्र के ग्राम विशौली माफी गांव निवासी बबलू कुमार शराब का आदी है और शराब के नशे में वह अक्सर अपनी पत्नी दुर्गावती देवी (40) से मारपीट करता था। इसी क्रम में बीती रात भी उसने पत्नी से मारपीट की और घर में रखे सील-बट्टे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इस बीच चीखने पर उसने अपनी बेटी प्रीति (12) की सील-बट्टे से प्रहार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पति बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *