गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आंध्र प्रदेश में शुष्क मौसम रहने के आसार

अमरावती : आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अगले सात दिनों के दौरान शुष्क मौसम रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में शुष्क मौसम बना रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को रायलसीमा के आरोग्यवरम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *