गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गंगा जमना फर्मो पर 78 लाख रुपये से अधिक बकाया

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह के गंगा जमना स्कूल में स्कूली बच्चों के कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले की जारी जांच के बीच वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की टीम द्वारा आज गंगा जमना की अलग-अलग फर्मो की जांच में ग्रुप की नौ फर्मो पर 78 लाख से अधिक टैक्स बकाया सामने आया है। जांच अधिकारी सहायक आयुक्त जबलपुर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार पांच दिनों तक चली जांच में जीएसटी की टीमों द्वारा 78 लाख रुपए से अधिक का टैक्स बकाया होना निर्धारित कर अपना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है।

इस संबंध में जांच में जी जे गंगा जमना सेल्स में 20.08 लाख, अब्दुल जलील मोहम्मद इस्माइल की फर्म में 18.3 लाख, रुपए, गंगा जमना पल्सेस में 2.76 लाख, गंगा जमुना दाल मिल में 3.5 लाख रुपए, गंगा जमुना इंटरप्राइजेज में 14.2 लाख रुपए, जीजे मार्केटिंग में 3.41 लाख रुपए, अब्दुल रज्जाक अब्दुल जलील फर्म में 12.5 लाख गंगा जमना ट्रेडर्स में 4.12 लाख रुपए। इस प्रकार इस संपूर्ण कार्यवाही में कुल 78.68 रुपए बकाया जांच प्रतिवेदन में आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *