गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दूल्हेडी गांव स्वच्छता का प्रेरणा स्रोत

भिवानी : मनोहर लाल खट्टर स्वच्छता अभियान के लिए देशभर में प्रेरणा स्रोत बने भिवानी जिले के दूल्हेडी गांव पहुंचे और गांववासियों को इस उपलब्धि के लिये बधाई दी। खट्टर ने कहा कि दूल्हेडी गांव ने पूरे देश में स्वच्छता का संदेश देने का काम किया है, जिसके लिए ग्रामवासी बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में दूल्हेडी गांव की स्वच्छता अभियान के लिए प्रशंसा कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य के 135 बड़े गांवों में स्वच्छता अभियान के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली दी जाएगी और जरूरत अनुसार सफाई कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने दूसरे गांवों को भी दूल्हेडी को मॉडल मानकर स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने की नसीहत दी। उन्होंने जिला उपायुक्त और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दुल्लेडी मॉडल के आधार पर गांव के अंदर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, वहां 1-2 एकड़ भूमि के अंदर गांव के कूड़े-कचरे को इकट्ठा कर कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी। इस खाद को बेचकर गांव पंचायत की आमदनी हो सकती है। उन्होंने गांव की युवा स्वच्छता जन सेवा समिति को गांव की सफाई के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल, सांसद धर्मवीर सिंह, विधायक मोहन लाल कौशिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *