औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार डंपर टकरा गया। इस हादसे में डंपर चालक की मौत हो गयी जबकि परिचालक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह एक डंपर बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर झांसी से तिर्वा कन्नौज के लिए जा रहा था कि थाना क्षेत्र के गांव मिहौली के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहले से खड़े ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में डंपर चालक राणा खान निवासी गढ़वा झारखंड और परिचालक ललला निवासी तोरी झांसी गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से दोनों घायलों को बाहर निकलवाया और एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें 50 शैया असपताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान राणा खान की मौत हो गयी।
ट्रक से टकराया डंपर, चालक की मौत
