हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौदहा कस्बा निवासी आकाश (28),रोहित श्रीवास (25) और शरीफुद्दीन (16) महोबा के मवैया गांव से डीजे बजाकर बुधवार को तडके बाइक से घर वापस लौट रहे थे कि नरायच गांव के पास पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को सीएचसी मौदहा लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। घटना के चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
