गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डंपर ने किशोर को कुचला, मौत

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आज एक डंपर ने एक किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। वह एक सड़क निर्माण कंपनी में काम करता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना ने बताया कि डंपर ने राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर एक किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक नाम राज सिसोदिया बताया गया है। वह सड़क निर्माण कंपनी का ही कर्मचारी है।

गुस्साएं परिजनों और ग्रामीणों ने जनपद पंचायत और अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के सामने मृतक का शव रखकर जाम लगा दिया। सड़क निर्माण कंपनी ओबेदुल्लागंज से भोजपुर तक सड़क बना रही है।प्रशासन की समझाइश के बाद फिलहाल चकाजाम खत्म कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *