गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में गिरा डम्फर : 1 की मौत, 1 घायल

उन्नाव : उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत मौरंग लादकर लखनऊ की ओर रविवार सुबह जा रहा अनियंत्रित डम्फर ,लोन नदी पर बने पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची थाना पुलिस ने मृतक चालक का शव निकलवाया और घायल परिचालक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
बिहार थाना क्षेत्र के पाटन पुरवा मार्ग पर बैजुआमऊ गाँव के निकट रविवार सुबह हुई इस दुर्घटना में डम्फर चालक घसीटे (27 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिचालक संतोष कुमार (25) गम्भीर रूप से घायल हो गया। सुबह मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने नदी में बने पुल और रेलिंग को टूटा व नदी में गिरे ट्रक पर नजर पड़ते ही हादसे की सूचना बिहार थाना पुलिस को दी।

थाना प्रभारी संदीप शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक चालक के शव को बाहर निकाल कर मोर्चरी के लिए भिजवाया। घायल संतोष कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। डंफर मालिक और मृतक व घायल के परिवारीजनों को हादसे की जानकारी दे दीं गई है। पुलिस ने डम्फर को क्रेन के माध्यम से नदी से बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *