गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डंपर पुल से नदी में गिरा, चालक परिचालक सुरक्षित

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र स्थित सिलवानी बरेली मार्ग पर आज तड़के एक डंपर पुल पर से नदी में गिर गया। दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुयी है, डंपर का चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार तड़के डंपर चालक को नींद के झोंके आ जाने से डंपर अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिर गया। डंपर का चालक और क्लीनर दोनों सुरक्षित है। डंपर सागर से बरेली की ओर रेत लेने जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *