गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.1 तीव्रता मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि पंजाब के अमृतसर में सोमवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप के झटके तड़के करीब 3:42 बजे महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार , भूकंप का केन्द्र अक्षांश: 31.95 और लंबा: 73.38, गहराई: 120 किमी थी।
इससे पहले शनिवार शाम दिल्ली-एनसीआर में एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप का झटका आया था। रात करीब 8 बजे झटके महसूस किए गए। एनसीएस ने कहा कि नेपाल में शनिवार शाम करीब 7:57 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *